स्वरा भास्कर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के बाद विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक

Webdunia
सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (23:04 IST)
मुंबई। फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री का अकाउंट ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने अदाकारा स्वरा भास्कर के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट किया था। अग्निहोत्री ने बाद में अपना ट्वीट वापस ले लिया। भास्कर ने केरल के विधायक पीसी जॉर्ज की निंदा की थी। विधायक ने उस नन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो उसके साथ बलात्कार करने वाले बिशप की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।
 
 
अदाकारा ने ट्वीट किया था- 'बेहद शर्मनाक एवं घृणित। भारत में राजनीतिक धारा और धार्मिक विभाजन में मौजूद घोटाला। एकदम बकवास।' इस पर अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए लिखा- '#मीटू की तरह यौन शोषण और यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान की तख्ती कहां है #मीटूप्रॉस्टिट्यूटनन।'
 
इसके बाद अदाकारा और फिल्मकार के बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध शुरू हो गया और भास्कर ने ट्विटर अधिकारियों से अग्निहोत्री की पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी। शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर ने कहा कि हमने उस अकाउंट का आकलन किया जिसकी आपने शिकायत की थी। हमने उसे ट्विटर नियमों के खिलाफ पाया और उसे ब्लॉक कर दिया है।
 
बाद में स्वरा ने ट्विटर का आभार व्यक्त करते हुए उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट दिया जिसे अग्निहोत्री ने डिलीट किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख