Hanuman Chalisa

किस्मत के खेल निराले मोरे भैया...

Webdunia
रविवार, 19 मार्च 2017 (16:34 IST)
लखनऊ। 'किस्मत के खेल निराले मोरे भैया' किसी सिनेमा का यह गीत योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शामिल की गईं स्वाति सिंह पर सटीक बैठता है।

स्वाति को पिछली जुलाई के पहले उनके घर-परिवार के अलावा शायद ही कोई जानता रहा हो लेकिन उनके पति दयाशंकर सिंह की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती पर की गई टिप्पणी उनके लिए एक तरह से वरदान साबित हो गई। दयाशंकर सिंह को मायावती के खिलाफ की गई टिप्पणी के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित कर दिया गया। 
 
उनकी टिप्पणी को लेकर बसपा सड़क पर उतर आई। बसपा के लोगों ने भी दयाशंकर सिंह, उनकी पत्नी, मां और बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। बसपा की ओर से दयाशंकर सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जबकि स्वाति सिंह ने मायावती और उनके पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 
महीनों चले इस मामले में स्वाति सिंह की छवि संघर्षशील महिला के रूप में उभरकर आई। मामला शांत होते ही भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चे का अध्यक्ष बना दिया। थोड़े दिन में चुनाव घोषित हो गया। वे लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव लड़ीं, जीतीं और रविवार को मंत्री भी बन गईं! (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख