महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'योगी मॉडल' अपनाना चाहिए : टी. राजा सिंह

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (12:15 IST)
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के निलंबित नेता एवं विधायक टी. राजा सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ का अनुकरण करना चाहिए और सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि शिंदे को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों से अतिक्रमण हटाया जाए और वह बुलडोजर शिंदे के रूप में जाने जाएं।

उन्होंने छत्रपति संभाजी नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित एक मोर्चा को संबोधित करते हुए लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग की। हैदराबाद से विधायक सिंह ने कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चलना चाहिए। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और 100 बुलडोजर खरीदकर इनकी मदद से अतिक्रमण हटा देना चाहिए।

सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले में अफजल खान के मकबरे से जिस तरह से अतिक्रमण हटाया गया उसी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों से अतिक्रमणों को भी हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, शिंदे को अपनी पहचान बुलडोजर एकनाथ शिंदे के रूप में बनानी चाहिए। शिवसेना का शिंदे गुट महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सत्ता में है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का हाल में नाम बदले जाने को लेकर कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर सिंह ने कहा, धर्मनिरपेक्ष लोग कहते हैं कि मुस्लिम शिवाजी महाराज की सेना में शामिल थे। अगर ऐसा है तो वे नाम बदले जाने का विरोध क्यों कर रहे हैं?
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

MP : अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं

बंगाल में गैस सिलेंडर विस्फोट, 4 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत

साइबर अपराधियों ने ओडिशा के पूर्व IT मंत्री से ठगे 1.4 करोड़

Chhattisgarh : बीजापुर में 13 माओवादी गिरफ्तार, बारूदी सुरंग विस्फोट में थे शामिल

जल संवर्धन के साथ उसका संरक्षण आज की महती आवश्यकता : मोहन यादव

अगला लेख