Sushant Murder Case : रिया चक्रवर्ती के साथ मीडियाकर्मियों के बर्ताव से तापसी पन्नू नाराज

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (23:03 IST)
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा तलब किए जाने पर रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Reha chakravarthi) एनसीबी के कार्यालय पहुंची, जहां मीडिया कर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे तोड़ते हुए उन्हें घेर लिया। इस पर तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने मीडिया की आलोचना की। 
 
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए एनसीबी ने चक्रवर्ती को तलब किया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 28 वर्षीय अभिनेत्री से मीडियाकर्मी धक्का-मुक्की करते देखे जा सकते हैं।
ALSO READ: Sushant Murder Case : NCB ने रिया चक्रवर्ती से 6 घंटे पूछताछ की, सोमवार को फिर तलब
मुंबई पुलिस जब चक्रवर्ती को एनसीबी कार्यालय ले जा रही थी, तब मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया था। टि्वटर पर मीडिया के इस व्यवहार की आलोचना की गई और फिल्मी सितारों ने इसे 'अफसोसनाक' करार दिया। पन्नू ने ट्वीट किया, 'न्याय के नाम पर इन लोगों ने एक व्यक्ति के जीने का अधिकार छीन लिया है। वह भी दोषी साबित होने से पहले। मैं प्रार्थना करती हूं कि इन सभी को कर्मों का फल मिले।'
स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं। शर्मनाक। अफसोसनाक।' सिन्हा ने कहा कि एनसीबी कार्यालय में चक्रवर्ती के प्रवेश का वीडियो यह दर्शाता है कि 'मुंबई में मीडिया कानून व्यवस्था के ऊपर है।' फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश का ध्यान रिया चक्रवर्ती पर है, वह दु:खद है।
ALSO READ: बेटे की गिरफ्तारी पर फूटा रिया चक्रवर्ती के पिता का गुस्सा, बोले- अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी की...
उन्होंने ट्वीट किया, 'अर्थव्यवस्था, महामारी या चिंता के किसी और विषय पर कोई विचार नहीं। भारतीयों का ध्यान केवल रिया पर टिका है। इसी से सब लोग खुश हो रहे हैं। इससे अधिक घृणा नहीं देखी गई। हम बीमार हो चुके हैं। बहुत बीमार।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख