शादी के दिन शिक्षक दंपति बर्खास्त, 'रोमांस' से प्रभावित होंगे छात्र

Webdunia
गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (12:29 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले के एक निजी स्कूल में काम करने वाले एक युगल को स्कूल प्रबंधन ने उनकी शादी के दिन बर्खास्त कर दिया है। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि उनका रोमांस छात्रों पर विपरीत असर डाल सकता है।
 
पहलगाम के त्राल शहर के रहने वाले तारीक भट और सुमाया बशीर पम्पोर मुस्लिम  एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की क्रमश: बाल एवं बालिका इकाई में कई सालों से काम कर रहे थे।  उन्होंने आरोप लगाया कि 30 नवंबर को स्कूल प्रबंधन ने उनकी सेवा को मनमाने तरीके से  समाप्त कर दिया। इसी दिन उनकी शादी थी।
 
स्कूल के प्रधानाचार्य ने उनकी बर्खास्तगी पर टिप्पणी के लिए किए गए फोन कॉलों का  जवाब नहीं दिया जबकि स्कूल के अध्यक्ष बशीर मसूदी ने कहा कि दोनों को सेवा से मुक्त  कर दिया गया, क्योंकि दोनों शादी से पहले से ही 'रोमांटिक रिलेशनशिप' में थे।
 
मसूदी ने कहा कि वे रोमांस कर रहे थे और यह स्कूल के 2,000 विद्यार्थियों और वहां  काम करने वाले स्टाफ के 200 सदस्यों के लिए अच्छा नहीं है। यह विद्यार्थियों पर  विपरीत असर डाल सकता है। अन्य सवालों पर उन्होंने संवाददाता को स्कूल जाकर इस बारे  में प्रधानाचार्य से बात करने को कहा।
 
भट ने कहा कहा कि हमारी अरेंज मैरिज थी। कुछ महीने पहले हमारी मंगनी हुई थी और  समूचा स्कूल प्रबंधन यह जानता था, क्योंकि सुमाया ने मंगनी के बाद स्टाफ के सदस्यों  को दावत दी थी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के 'रोमांटिक रिश्लेशनशिप' के दावे पर सवाल करते  हुए पूछा कि अगर यह मामला था तो उन्हें पक्ष रखने का मौका क्यों नहीं दिया गया?
 
भट ने कहा कि हम दोनों ने शादी के लिए 1 महीने पहले छुट्टी के लिए आवेदन किया था  और स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी को मंजूरी दी थी। अगर रोमांटिक रिलेशनशिप में थे तो उन्हें यह  तब पता चला जब हमने शादी की योजना बताई? दंपति ने आरोप लगाया कि स्कूल  प्रबंधन उनकी छवि खराब कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में राम दरबार व परकोटे में बने मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को, श्रद्धालुओं से बनाई दूरी

हैदराबाद की सभा में बोले अकबरुद्दीन ओवैसी, AIMIM वक्फ के लिए जारी रखेगी लड़ाई

जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

अहिल्याबाई की जयंती पर बोले नितिन गडकरी, उनके विचार उनकी प्रतिमाओं से अधिक प्रासंगिक

शुभेंदु अधिकारी बोले, मुर्शिदाबाद दंगों के दौरान हिंदुओं पर हुए हमलों का उचित समय पर लेंगे बदला

अगला लेख