Porsche Car Accident: फर्जी वीडियो वायरल हुआ, किशोर की मां ने की बेटे की सुरक्षा की अपील

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 मई 2024 (11:34 IST)
Porsche Car Accident: पुणे के पोर्शे कार हादसा (Porsche Car Accident) मामले के 17 वर्षीय आरोपी का फर्जी वीडियो (video) वायरल होने के बाद उसकी मां ने पुलिस से उसके बेटे को सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। पुणे के कल्याणी नगर में किशोर ने अपनी पोर्शे कार से मोटरसाइकल सवार 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।
 
पुलिस ने दावा किया है कि किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था। इस वायरल वीडियो में कथित तौर पर किशोर शेखी बघारता दिख रहा है कि वह दुर्घटना करने के बाद किस तरह बच गया। किशोर की मां ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस क्लिप का उनके बेटे से कोई लेना-देना नहीं है और यह वीडियो फर्जी है।
 
किशोर की मां ने कहा कि वीडियो मेरे बेटे का नहीं : किशोर की मां ने अपने संदेश में कहा कि जो वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, वह मेरे बेटे का नहीं है। वह फर्जी वीडियो है। मेरा बेटा हिरासत केंद्र में है। किशोर की मां वीडियो संदेश में पुलिस से अपने बेटे की रक्षा करने की अपील करते हुए रो पड़ी।
 
रैप वीडियो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का था : सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस रैप गीत वीडियो में कथित तौर पर किशोर शेखी बघारते हुए यह बताते नजर आ रहा है कि कार दुर्घटना करने के बाद वह कैसे बच गया। पुणे पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो फर्जी खाते से साझा किया गया है और इस वीडियो से किशोर का कोई लेना-देना नहीं है। बाद में पता चला कि यह रैप वीडियो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का था।
 
कार हादसे के बाद किशोर को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया था जिसने उसे 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहकर जमानत दे दी थी। पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड का रुख कर उससे अपने आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था।
 
दुर्घटना के कुछ घंटे बाद आरोपी को जमानत मिलने की काफी आलोचना हुई जिसके बाद बोर्ड ने किशोर को 5 जून तक के लिए निगरानी केंद्र भेज दिया। आरोपी रिएल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल का बेटा है। पुलिस ने इस मामले में विशाल को भी गिरफ्तार किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को संविधान की प्रति दिखाने के मायने

पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, मथुरा के संत और धर्माचार्य सुनाएंगे सजा

UP से उत्तराखंड तक HIV पॉजिटिव लुटेरी दुल्हन का खौफ, 5 पतियों के साथ मनाई सुहागरात

पहली बारिश में ही टपकी अयोध्या राम मंदिर की छत, क्या बोले मुख्‍य पुजारी सत्येन्द्र दास

भारत में लॉन्च हुआ Meta AI, WhatsApp, Insta और Facebook को होगा फायदा

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु में जहरीली शराब से जान गंवाने वालों की संख्या 58 हुई, राजनीतिक घमासान तेज

जेल में बंद इंजीनियर अब्दुल रशीद शेख नहीं ले सके लोकसभा में शपथ

NEET UG Row : क्या नीट को ही खत्म करेगी सरकार? PM मोदी को ममता ने लिखा खत

शहीद जवानों के परिवार को लाइफटाइम स्वास्थ्य सेवा देगी महावीर यूनिवर्सिटी, शहीदों की वीरांगनाओं का हुआ सम्मान

अयोध्या का रामपथ मार्ग पहली बारिश में हुआ बदहाल

अगला लेख