बिहार में हत्याओं पर गरमाई सियासत, तेजस्वी के निशाने पर सरकार, क्या बोले चिराग पासवान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 13 जुलाई 2025 (09:23 IST)
Murders in Bihar : बिहार में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। 7 दिन में हत्या की 17 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि क्या कहे, किससे कहे, एनडीए सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बिहार पुलिस पर सवाल उठाए।
 
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अब पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या! क्या कहे किससे कहे? NDA सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं, गलती स्वीकारने वाला नहीं?  CM के स्वास्थ्य का सबको पता है लेकिन BJP के दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे है? भ्रष्ट भूंजा-DK पार्टी का कोई बयान नहीं?
 
 
उन्होंने कहा कि चारों तरफ सरकारी गुंडों की गोलियां ही गोलियां। अपराधियों को संरक्षण दे रही सत्ताधारी नेताओं की बोलियां। अपराधियों के सांझेदार NDA नेता-अधिकारी जाति खोजने में व्यस्त।
<

इतने मर्डर हो रहे है कि कोई गिन भी नहीं सकता
बिहार में इंसानों का जीवन कीड़े मकौड़े से भी सस्ता।

सीतामढ़ी में गोली मारकर व्यवसायी की हत्या।
पटना में दुकानदार की हत्या।
नालंदा में गोली मार नर्स की हत्या।
खगड़िया में युवक की गोलीमार हत्या।
गया और नालंदा में दो-दो की हत्या!

चारों…

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 12, 2025 >
इधर हाजीपुर से लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने भी शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'कितने बिहारी मारे जाएंगे? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?'
<

बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे ?

समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 12, 2025 >
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शनिवार को 60 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका पटना के एक अस्पताल में कार्यरत थी और उसकी पहचान सुशीला देवी (60) के रूप में हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख