khatu shyam baba

भाजपा तेलंगाना में मुफ्त में बाटेगीं एक लाख गाएं

Webdunia
शनिवार, 10 नवंबर 2018 (19:37 IST)
हैदराबाद। भाजपा ने तेलंगाना में 7 दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में हर साल 1 लाख गाय मुफ्त बांटने का वादा किया है। भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एनवीएसएस प्रभाकर ने यहां शनिवार को कहा कि गांवों में त्योहारों और अन्य अवसरों पर उन लोगों को गाएं बांटे जाने का प्रस्ताव है, जो इसकी मांग करेंगे।
 
 
हाल ही में भंग की गई राज्य विधानसभा में विधायक रहे प्रभाकर ने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में गायों की उपयोगिता गिनाते हुए कहा कि एक अन्य प्रस्ताव लघुभारत भाषायी कल्याण बोर्ड स्थापित करने का है। बोर्ड अन्य राज्यों से आजीविका की तलाश में हैदराबाद आने वाले भाषायीअल्पसंख्यकों के कल्याण का ध्यान रखेगा।
 
चुनाव घोषणा पत्र औपचारिक रूप से अगले हफ्ते जारी किए जाने की संभावना है। घोषणा पत्र समिति ने इससे पहले शराब की बिक्री का नियमन करने का प्रस्ताव करते हुए दावा किया था कि इसकी बेरोकटोक उपलब्धता और उपभोग ने कई सामाजिक समस्याएं और कानून व्यवस्था की समस्या पैदा की है।
 
घोषणा पत्र में राज्य परिवहन की बसों पर त्योहारों के समय अधिभार हटाने और सबरीमाला सहित मंदिरों की यात्रा पर जाने वालों को मुफ्त परिवहन मुहैया करने का प्रस्ताव किया गया है। घोषणा पत्र समिति ने पेट्रोल और डीजल पर कर में पूर्ण छूट, प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोचिंग और प्रति परिवार हर महीने 6 रुपए में सुरक्षित पेयजल मुहैया करने जैसे अन्य प्रस्ताव किए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

जयशंकर से मिले ईरान के उप विदेश मंत्री, युद्ध के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

इंजीनियर, रैपर, मेयर और अब PM कैंडीडेट, कौन हैं बालेन शाह जिन्होंने बदल दी नेपाल की राजनीति?

Nothing का बड़ा धमाका: धांसू लुक के साथ Phone 4a और 4a Pro लॉन्च, साथ में 135 घंटे चलने वाला हेडफोन भी!

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक्रोपोलिस के विद्यार्थियों ने जिम्मी मगिलिगन सेंटर में आकर प्रकृति के वैज्ञानिक चमत्कार देखें

अगला लेख