तेलंगाना के सूर्यापेठ में बड़ा हादसा, कबड्डी मैच के दौरान गिरी गैलरी, 50 से ज्यादा घायल

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (22:23 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के सूर्यापेठ में भयानक हादसा हुआ है। 47वां राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी के प्रारंभ उत्सव के दौरान भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई थी। अचानक एक गैलरी टूटकर गिर गई। घटना में 50 लोग घायल हो गए।
 
घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हैदाराबाद भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि लकड़ी और अन्य चीजों से बनी यह दीर्घा कमजोर निर्माण के कारण गिर गई। 
<

50 people were injured. Gallery collapsed in kabbadi tournament at #Suryapet district of #Telangana
All the injured were hospitalised. pic.twitter.com/QL3PiWBcjy

— It's me Ramesh - Janasainik (@Urs_Ramesh_Urs) March 22, 2021 >
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों के बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दीर्घा के गिरने के बाद कई दर्शक चल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें एम्बुलेंस, पुलिस और अन्य वाहनों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
 
सूर्यपेठ जिला पुलिस अधीक्षक आर भास्करन ने फोन पर कहा कि हम गैलरी और अस्पताल दोनों जगहों पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। यह दुर्घटना 47वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के शुरू होने से ठीक पहले हुई। टूर्नामेंट का आयोजन तेलंगाना कबड्डी संघ और सूर्यपेठ जिला कबड्डी संघ के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख