बच्ची से रेप पर भड़का तेलंगाना के मंत्री का गुस्सा, कहा- आरोपी का कर देंगे एनकाउंटर

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (14:10 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने एक बहुत ही चौंकाने वाले बयान दिया है। उन्होंने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर करने की बात कही है। फिलहाल यह आरोपी फरार है। इस पर पुलिस ने 10 लाख का इनाम घोषित किया है। 
 
मंत्री जी मंगलवार को मेडचल-मलकाजगिरि जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे मीडियाकर्मियों ने 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने आरोपी के एनकाउंटर की बात कही।
 
उल्लेखनीय है कि बालिका से दुष्कर्म और उसकी हत्या 9 सितंबर को हुई थी। इस मामले में आरोपी बच्ची का पड़ोसी है। फिलहाल आरोपी फरार है। तेलंगाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 15 टीमें बनाई हैं। इन टीमों को महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश भेजा गया है। 
 
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में 27 नवंबर 2019 को एक वेटरनरी डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया था। उस समय हैदराबाद पुलिस की काफी आलोचना हुई थी, वहीं दूसरी ओर उसे जनसमर्थन भी काफी मिला था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख