इंडियन सुपर लीग में महिला प्रशंसक से छेड़छाड़, बवाल

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (08:12 IST)
चेन्नई। इंडियन सुपर लीग में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (एनईयूएफसी) और चेन्नईयन एफसी के बीच मैच के दौरान एक महिला प्रशंसक के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। 
         
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गत 23 नवंबर को हुए इस मैच में एक प्रशंसक के साथ छेड़छाड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान विजय उर्फ तमिल सेलवन (18) और कार्तिक कुमार (20) के रूप में की गई है।
         
मिनरल वाटर विक्रेता विजय और इंजीनियरिंग के छात्र कार्तिक को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वे दोनों चेन्नईयन एफसी के प्रशंसक हैं और उन्होंने एनईयूएफसी का हौसला बढ़ा रही महिला प्रशंसक को देखकर फब्तियां कसी और अभद्र भाव-भंगिमा बनाई। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार किया। 
        
मैच में 3-0 से जीत हासिल करने वाली चेन्नईयन एफसी ने अपने प्रशंकों के व्यवहार की निंदा की है। एनईयूएफसी के मालिक एवं फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि उनकी टीम पीड़िता के साथ है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख