Hanuman Chalisa

मंदिर की मूर्तियां टूटी, बरेली के गांव में तनाव

Webdunia
बुधवार, 4 जुलाई 2018 (15:43 IST)
बरेली। जिले की आंवला तहसील क्षेत्र के रइटुइया गांव में 4 व्यक्तियों ने एक मंदिर के पुजारी की पिटाई कर दी और मंदिर की मूर्तियां तोड़ दीं जिसके बाद वहां सांप्रदायिक तनाव फैल गया।
 
जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 4 आरोपियों में से 3 को रात को गिरफ्तार किया गया और क्षतिग्रस्त मूर्तियों को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नई मूर्तियां स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।
 
पुलिस ने बताया कि बीती रात पुजारी अनिल पंडित मंदिर की सफाई कर रहे थे। उसी समय 4 व्यक्ति- हसनैन, नदीम, मसीम और फिरासत नशे की हालत में वहां आए और उन्होंने पुजारी को पीटा। इन लोगों ने मंदिर की प्रतिमाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 
 
उन्होंने बताया कि अनिल किसी तरह वहां से निकला और गांव पहुंचा। घटना को लेकर 2प्रतिद्वंद्वी गुटों में भी टकराव हो गया। बरेली के जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देर रात 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 1 की तलाश जारी है। गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। गांव में हालात सामान्य है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख