सावरकर और टीपू सुल्तान ‘फ्लेक्स’ पर विवाद, शिवमोगा शहर में कर्फ्यू

Webdunia
मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (07:57 IST)
शिवमोगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवमोगा में हिंदुत्व के प्रतीक विनायक दामोदर सावरकर और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान का ‘फ्लेक्स’ लगाने को लेकर दो समूहों के बीच सोमवार को हुए विवाद के बाद प्रशासन ने यहां कर्फ्यू लगा दिया।
 
शहर के आमिर अहमद सर्कल पर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर एक समूह ने सावरकर का फ्लेक्स आमिर अहमद सर्कल पर लगे बिजली के खंभे के शीर्ष पर बांधने की कोशिश की थी, जिस पर दूसरे समूह ने आपत्ति जताई थी। दूसरा समूह वहां टीपू सुल्तान का फ्लेक्स लगाना चाहता था।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस बीच, प्रेम सिंह नामक एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने उस वक्त कथित तौर पर छुरा मारकर घायल कर दिया, जब वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए पड़ताल कर रही है कि क्या इस घटना का ‘फ्लेक्स विवाद’ से कोई लेना-देना तो नहीं है। घायल युवक का मैकगैन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा फ्लेक्स को बदलने या क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया था, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए थे।
 
स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। अधिकारियों ने उस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया है, जहां दोनों समूह फ्लेक्स लगाना चाहते थे।
 
भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि उन्हें सावरकर का फ्लेक्स लगाने की अनुमति दी जाए और उनके आदर्श का अपमान करने के लिए दूसरे समूह के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
 
अधिकारियों ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और पूरे शहर में दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख