Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, कश्मीर में फिर जिंदा आतंकी गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (09:07 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्करे तैयबा का एक आतंकवादी जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया और एक स्वयंभू डिवीजनल कमांडर समेत तीन आतंकवादी मारे गए।
 
पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल दोपहर सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की भीषण मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब बोनगाम के समीप सेना के एक काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान और दो नागरिक घायल हो गए।

डॉ. वैद्य ने मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सेना का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हो गए। बाद में आतंकवादी वहां से भाग निकले और पास ही एक मकान में छुप गए।
 
आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। आतकंवादियों ने समर्पण किए जाने से इंकार करते हुए मकान के भीतर से गोलीबारी शुरू कर दी। समर्पण से इंकार करने और स्वाचालित हथियारों से लगातार गोलीबारी होता देख मकान को विस्फोट से उड़ा दिया गया, जिससे तीन आतंकवादियों की मौत हो गई जबकि एक आतंकवादी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
 
घायल आतंकवादी को अस्पताल ले जाया गया है। यह तीसरा मौका है जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को जीवित और घायल हालत में गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मृत आतंकवादियों की पहचान फुरकन और अबू माविया के रूप में की गई है जबकि एक अन्य स्थानीय आतंकवादी है। फुरकन पाकिस्तानी आतंकवादी था, जिसे लश्करे तैयबा का डिवीजनल कमांडर बनाया गया था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

अगला लेख