Hanuman Chalisa

कश्मीर में जान बचाकर भागे आतंकी, नहीं लूट पाए हथियार

सुरेश एस डुग्गर
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के सईदपोरा पुलवामा में एक सुरक्षा चौकी से हथियार लूटने आए आतंकियों को पुलिसकर्मियों की सजगता से अपनी जान बचाते हुए भागना पड़ा। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके में घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। इसके साथ ही पूरी वादी में अल्पसंख्यकों और उनके धर्मस्थलों की हिफाजत के लिए स्थापित सुरक्षा चौकियों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
 
एसएसपी पुलवामा असलम चौधरी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अरिहाल इलाके में सईदपोरा गांव में सिख समुदाय के कुछ परिवार रहते हैं। इन लोगों की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस की सुरक्षा चौकी है। सोमवार दोपहर को स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल ने इसी चौकी से लूटने का प्रयास किया था।
 
आतंकियों ने चौकी पर तैनात जवानों पर फायरिंग करते हुए भीतर दाखिल होने का प्रयास किया, लेकिन चौकी में तैनात जवानों ने आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चलीं। 
 
गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के सुरक्षा शिविरों से भी अतिरिक्त सुरक्षाबल सईदपोरा की तरफ रवाना हो गए। इस बीच, आतंकियों ने पांव उखड़ गए और वह जान बचाते हुए वहां से भाग निकले।
 
एसएसपी ने बताया कि चौकी पर हमला कर हथियार लूटने का प्रयास करने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया गया है। इस हमले में हाल ही में आतंकी बने स्थानीय युवकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
 
यहां यह बताना असंगत नही होगा कि गत 16 मई को आतंकियों ने श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के बाहर से एक सुरक्षाकर्मी से उसका हथियार लूटा था। उसके बाद आतंकियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले डलगेट इलाके में स्थित होटल हिल स्कर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी तीन राइफलें लूटी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख