Hanuman Chalisa

अब बडगाम में एक नया भर्ती हुआ आतंकी ढेर, AK-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 7 अगस्त 2021 (08:18 IST)
जम्‍मू। बडगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। सुरक्षा बलों ने 1 एके 47 राइफल और 1 पिस्टल बरामद की है। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है, परंतु पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने वाला हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। मुठभेड़ स्थल से 1 एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद हुई है। सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबल वापस लौट गए। कश्मीर जोन पुलिस ने आतंकी के मरने की पुष्टि अपने ट्विटर हैंडल पर भी की है।

ALSO READ: ‘आतंकवाद’ खत्‍म करने के लिए चीन और पाकिस्‍तान के साथ सैन्‍य अभ्‍यास करेगा भारत, रूस में होगी प्रैक्‍ट‍िस
 
शनिवार सुबह पुलिस सूत्रों ने बडगाम के मनचोआ इलाके में एक आतंकी देखे जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल मनचोआ पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस जगह आतंकी छिपा हुआ था, जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस ओर बढ़े आतंकवादी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब देने से पहले आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, परंतु वह नहीं माना।

ALSO READ: कर्नाटक में ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, NIA ने की थी छापेमारी
 
बार-बार अपील करने के बाद ही जब आतंकी ने हथियार डालने से इंकार कर दिया तो सुरक्षाबलों ने करीब आधे घंटे के भीतर ही आतंकवादी को मार गिराया। जब काफी देर तक गोलीबारी नहीं हुई तो सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ स्थल पर एक आतंकी का शव पड़ा हुआ था। उसके पास से 1 एके-47, 1 पिस्तौल व उनकी मैगजीन भी बरामद हुई। आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है, परंतु कहा जा रहा है कि यह नया है। हाल ही में वह आतंकी संगठन में हुआ था। पुलिस ने शव व हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख