Hanuman Chalisa

राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

सुरेश एस डुग्गर
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 (09:22 IST)
राजौरी। सुरक्षाबलों ने सोमवार देर रात राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। 
 
 
 
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बाड़ के पास तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं जिसके बाद करीब आधी रात को यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि भीषण मुठभेड़ करीब 30 मिनट चली और फिर दूसरी ओर से गोलियां चलने की आवाज बंद हो गई।
 
तड़के तलाशी ली गई जिसके बाद बीएसएफ के दल को एक आतंकवादी का शव और उसके पास एक एके 47 रायफल, छह मैगजीन और रात के दौरान देखने में मदद करने वाला एक मोनोक्युलर नाइट विजन उपकरण मिला। इनके अलावा एक काले बैग में एक अन्य एके मैगजीन, सूखे मेवे और फलों का रस मिला।
 
अधिकारियों ने कहा, 'ऐसा समझा जाता है कि शेष आतंकवादी पर्वतीय इलाके और जंगल का फायदा उठाकर सीमा के दूसरी ओर भाग गए। सतर्क बलों ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी।' 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले 50 दिनों में सुरक्षा बलों ने 22 से अधिक आतंकी मार गिराए है। मारे गए आतंकियों का ये आंकड़ा  2010 के बाद सबसे अधिक है।
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख