Hanuman Chalisa

ठाणे फैक्टरी विस्फोट में मृतकों की संख्या 12 हुई

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2016 (12:47 IST)
मुंबई। ठाणे जिले के डोम्बीवली की एक फैक्टरी में बॉयलर में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या मलबे में से 1 अन्य शव मिलने के बाद 12 तक पहुंच गई है।

 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार तक मृतकों की संख्या 11 थी। हमें रिपोर्ट मिली है कि नागरिकों ने शनिवार सुबह घटनास्थल से 1 और शव बरामद किया। 
 
अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 6 तथा शुक्रवार को 4 शव बरामद किए गए थे, वहीं 1 घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जिसके बाद शुक्रवार तक मरने वालों की संख्या 11 हो गई थी। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य लगभग समाप्त हो चुका है।
 
मारे गए लोगों में प्रोबेस एंटरप्राइजेज के मालिक डॉ. विश्वास वी. वाकातकर के 2 बेटे और 1 बहू भी शामिल हैं। फैक्टरी के मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट तथा आग के सही-सही कारणों का पता लगाने के लिए हमने फैक्टरी इंस्पेक्टर तथा अन्य विभागों से मदद मांगी है। गुरुवार को डोम्बीवली पूर्व के एमआईडीसी फेस-2 क्षेत्र के शिवाजी उद्योग विहार में स्थित प्रोबेक कैमिकल फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था।
 
विस्फोट के चलते फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी जिससे एमआईडीसी इलाके में 2 अन्य फैक्टरियों को भी नुकसान पहुंचा था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

अगला लेख