ठाणे में IAS के बेटे ने गर्लफ्रेंड को पीटा, कार से कुचला

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (10:44 IST)
Thane news in hindi : महाराष्ट्र के ठाणे में एक IAS के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ का अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सिंह से झगड़ा हो गया। गुस्साए युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई की। इतने पर भी जी नहीं भरा तो कार से कुचल दिया। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, अश्वजीत प्रिया के साथ करीब 4 साल से डेट कर रहा था। आरोपी पहले से शादीशुदा था और जब पीड़िता ने आरोपी को पत्नी के साथ देखा तो इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में तनाव चल रहा था।
 
अश्वजीत ने प्रिया को 11 दिसंबर की सुबह करीब 3 बजे कोर्टयार्ड होटल में बुलाया था। वहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रिया के साथ मारपीट की। युवती ने अश्वजीत पर मारपीट करने और उनके ऊपर एसयूवी चढ़ाने का आरोप लगाया। इस घटना में प्रिया के पैर में गंभीर चोटें आई। ड्राइवर ने उसे अस्पताल तक पहुंचाया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PRIYA SINGH (@priyasingh_official)

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे से इंसाफ के लिए गुहार लगाई थी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

Atal Pension Yojana : योजना में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाया पैसा, 5000 रुपए तक की मासिक पेंशन, अटल पेंशन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

अगला लेख