अयोध्या में CRPF की 63वीं बटालियन ने निकाली भव्य 'तिरंगा यात्रा'

संदीप श्रीवास्तव
शनिवार, 13 अगस्त 2022 (21:16 IST)
अयोध्या जनपद में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की 63वीं बटालियन आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के महापर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहा है। जनपद का सीआरपीएफ मुख्यालय नवीन मंडी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। केसरी, नारंगी व सफ़ेद रंगों से आजादी के 75वें जश्न को मनाया जा रहा हैं।

इस महापर्व के लिए मुख्यालय में लगातार विभिन्‍न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं बटालियन के जवानों व उनके परिवारों के द्वारा, साथ ही बटालियन की महिला विंग्स एवं अधिकारियों व जवानों एवं उनकी पत्नियों के द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसकी अगुवाई बटालियन के कमांडेंट छोटेलाल जी स्वयं हाथ में तिरंगा लिए कर रहे थे।

जिसके उपरांत अगले दिन बटालियन ने अपने पूरे फ़ोर्स के साथ नवीन मंडी स्थित जनपद मुख्यालय से लेकर अयोध्या नया घाट तक जनपद के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली, जिसका नेतृत्व स्वयं बटालियन के कमांडेंट छोटेलाल जी कर रहे थे।

उन्‍होंने 'वेबदुनिया' से बात करते हुए कहा कि सबसे पहले हम सीआरपीएफ की तरफ से अपने जनपद की जनता व देशवासियों को स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ की बधाई। उन्‍होंने कहा, आजादी के 75 वर्ष हो गए हैं, बहुत ही संघर्ष के बाद आजादी मिली थी।

 उन्‍होंने कहा किआजादी के लिए मैं सभी देशवासियों से अपील करूंगा कि अपने देश के विकास के लिए सभी को एकसाथ मिलकर अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए, जिससे कि हमारा देश सबसे शक्तिशाली देश बने और आगे बढ़ता रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख