सरोवरी नगरी के पर्यटन स्थलों के आसपास भूस्खलन का असर कारोबार पर भी

निष्ठा पांडे
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (21:50 IST)
नैनीताल। सरोवरी नगरी के पर्यटन स्थलों समेत आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन का असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ने लगा है।नैनीताल का बलिया नाला, नैनी झील, माल रोड, राजभवन रोड, ठंडी सड़क समेत आसपास के सभी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन हो रहा है, लेकिन सरकार इस समस्या की लगातार अनदेखी ही कर रही है।

भूवैज्ञानिक चेतावनी दे रहे हैं कि अगर सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो जल्द ही नैनीताल के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं।पर्यटक भी नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन की घटनाओं से डरे हुए हैं।

पर्यटकों का कहना है कि लगातार पहाड़ियों से मलबा गिर रहा है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खतरा है।नैनीताल में भूस्खलनों का इतिहास पुराना रहा है। 1867 में नैनीताल में पहला भूस्खलन हुआ था।1880 में एक और बड़ा भूस्खलन हुआ जिसमें भारतीयों समेत 151 ब्रिटिश नागरिकों की मौत हुई।

नैनीताल की सुरक्षा के लिए हिल साइड सेफ्टी कमेटी का गठन इन्हीं भूस्खलनों के बाद हुआ था। नैनीताल की सुरक्षा को लेकर नियम बनाए गए। नैनीताल की सुरक्षा के लिए 62 नालों का निर्माण 1889 में पहली दफा किया गया। नालों की कुल लंबाई करीब 79 किलोमीटर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

अगला लेख