दिल्ली में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, CM केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

Webdunia
मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (00:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम की पहली इलेक्ट्रिक बस को रवाना किया और कहा कि शहर में 300 ऐसी और बसें शीघ्र ही सार्वजनिक परिवहन से जुड़ेंगी।

इस उद्घाटन को राष्ट्रीय राजधानी में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की शुरुआत करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले सालों में 2000 इलेक्ट्रिक बसें सरकार द्वारा खरीदी जाएंगी। उन्होंने यहां इंद्रपस्थ डिपो में इस कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि 2011 से दिल्ली परिवहन द्वारा एक भी नई बस नहीं खरीदी गई है।

उन्होंने कहा, अब हम एक क्रांति देखेंगे क्योंकि जब पुरानी बसें सेवा से हटाई जाएंगी तो नई इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। पहली ई-बस आज सड़क पर भेजी जा रही है। अप्रैल तक हम दिल्ली की सड़कों पर 300 ऐसी और बसें दौड़ते हुए देखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह 2011 के बाद पहली बार है कि एक नई बस डीटीसी के लिए खरीदी गई है जिसके बारे में लोग कहा करते थे कि उसे उसकी बदकिस्मती पर छोड़ दिया गया है, लेकिन अब उसे उबारा गया है। इस मौके पर आप संयोजक केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हवन में भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-बस किसी फास्ट चार्जर पर डेढ घंटे में चार्ज की जा सकती है एवं वह एक बार चार्ज होने पर न्यूनतम 120 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है जिसके लिए डिपो में चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख