हरियाणा में इंदौर जैसी घटना, शवगृह में रखे किसान के शव को चूहों ने कुतरा

Webdunia
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (16:37 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक सरकारी अस्पताल के शवगृह में चूहों ने 72 वर्षीय किसान के शव को कुतर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब राजेंद्र के परिवारवालों को गुरुवार सुबह शव के चेहरे और पैर पर जख्मों के निशान दिखे।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हृदयाघात से राजेंद्र की मौत हो गई थी और उनके शव को बुधवार रात शवगृह में रखा गया था। सोनीपत के प्रधान चिकित्सा अधिकारी जय भगवान ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें उप चिकित्सा अधीक्षक गिन्नी लांबा, संदीप लठवाल और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सुशील जैन शामिल हैं।

जय भगवान ने बताया, तीन डॉक्टरों की एक टीम मामले की जांच कर रही है और वे देखेंगे कि किसकी तरफ से लापरवाही बरती गई है।उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम एक दिन के भीतर ही यह रिपोर्ट सौपेंगी। राजेंद्र सोनीपत के बैयानपुर गांव के निवासी थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे हैरान करने वाली घटना करार दिया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 73 साल में ऐसा दर्दनाक मंजर शायद कभी न देखा हो। शहीद किसान के शव को चूहों ने कुतर दिया और भाजपा सरकार तमाशबीन बनी रही।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

अगला लेख