महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 7 मार्च 2021 (00:47 IST)
जींद (हरियाणा)। महिला थाना पुलिस ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने गत 9 फरवरी को पुलिस को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। लेकिन पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लंबे समय से लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था और रोहताश नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वीडियो गांव के ही सुनील नाम के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से बनाई थी। पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 454 पेड़ काटने पर 454 लाख का जुर्माना

LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट का आतिशी को नोटिस

ओडिशा विधानसभा में रातभर चला ड्रामा, कांग्रेस विधायकों ने सड़क पर बिताई रात

महादेव ऐप घोटाला: भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ीं , CBI ने कसा शिकंजा

महंगा होगा ATM से पैसे निकालना, RBI ने जारी किया नोटिफिकेशन

अगला लेख