'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' बनाने वाले मूर्तिकार के घर लाखों की चोरी

Webdunia
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (15:34 IST)
नोएडा (उप्र)। मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के घर पर लाखों की चोरी हुई है और पुलिस ने इस संबंध में उनके घरेलू सहायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राम ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की प्रतिमा बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 
 
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा ओडिशा में दबिश भी दे रही है।
 
अपर पुलिस उपायुक्त (जोऩ प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि विश्व प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर 19 मे रहते हैं। उनके घर पर ओडिशा का रहने वाला मदन मोहन काम करता था। उसने उनके घर से कथित तौर पर करीब 26 लाख रुपए नकद तथा लाखों रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर लिए हैं।
 
अपर उपायुक्त ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से लेकर ओडिशा तक पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 
गौरतलब है कि मूर्तिकार राम सुतार अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति के निर्माण में जुटे हैं। उन्होंने 251 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति बनाने की तैयारी की है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की नर्मदा किनारे लगाई गई 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की प्रतिमा बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख