पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर चोरी, मां ने जताया पूर्व नौकरों पर शक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (12:34 IST)
theft at yuvraj singh's house: भारतीय विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की मां शबनम सिंह (Shabnam Singh) के घर में चोरी हो गई है। इस मामले में उनकी मां ने हरियाणा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। उनकी मां ने पूर्व नौकरों पर शक जताया है।
 
हरियाणा के पंचकूला में युवराज सिंह की माता शबनम सिंह के घर में चोरी हुई है। चोरी का यह मामला 6 महीने पुराना बताया जाता है और इसको लेकर अब जाकर मामला दर्ज करवाया गया है। युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने एमडीसी थाने में चोरी की शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि पिछले साल सितंबर 2023 में एमडीसी के मकान-18 में चोरी हुई थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि उन्होंने घर में 2 नौकर रखे हुए थे और उन्होंने ही चोरी की है।
 
शबनम ने पुलिस को बताया कि घर की अलमारी से सोने के गहने और 75,000 रुपए की चोरी की गई है। आरोपियों की पहचान नौकरानी ललिता देवी और शीलेन्द्र दास के तौर पर हुई और इनके खिलाफ एफआईआर की गई है। फिलहाल, एमडीसी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

अगला लेख