गणतंत्र दिवस पर थी तबाही की योजना, 2 दिन में 5 आतंकी गिरफ्तार व हथियार बरामद

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (16:29 IST)
जम्मू। कश्मीर पुलिस ने 2 दिनों के भीतर 5 आतंकियों को पकड़कर गणतंत्र दिवस पर तबाही को रोकने का दावा किया है। उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

ALSO READ: सेना प्रमुख ने कहा- पाकिस्तान की ओर से 300-400 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
 
अधिकारियों ने बताया कि सोपोर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके से 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन बोमई में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विशेष सूचना के बाद सोपोर पुलिस, 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ ने दारपोरा क्षेत्र में चिनार क्रॉसिंग पर एक संयुक्त नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान गांव गुंड ब्राठ से बोम्मई की ओर आ रहे 3 संदिग्धों को रुकने के लिए कहा गया।

ALSO READ: इस साल मुठभेड़ में मारे गए 14 आतंकियों में 7 हैं पाकिस्तानी
 
तीनों से मौके से भागने की कोशिश की तभी सतर्क सुरक्षाबलों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 13 पिस्टल राउंड और 1 हथगोला बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान अराफात मजीद डार, तौसीफ अहमद डार, मोमिन नजीर खान के तौर पर हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करते हैं। इससे पहले खुजीपोरा, शोपियां में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को आतंकियों के 2 मददगारों को हथियारों संग दबोच लिया। ये दोनों ही आतंकी संगठन में सक्रिय होने की तैयारी में थे।

ALSO READ: J&K: डीजीपी ने कहा, 2021 में 100 सफल अभियानों में 182 आतंकवादी ढेर
 
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को अपने तंत्र से पता चला था कि खुजीपोरा शोपियां में आतंकियों के 2 मददगार हैं। उनके पास हथियारों का एक जखीरा भी है और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आतंकी संगठन में सक्रिय होने वाले हैं। इसके आधार पर पुलिस ने सेना के जवानों के साथ मिलकर खुजीपोरा और उसके साथ सटे इलाकों में तलाशी शुरु की।
 
तलाशी लेते हुए जवान जब एक मोहल्ले में दाखिल हुए तो 2 युवक उन्हें देखकर भागे। जवानों ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एसॉल्ट राइफल व उसके 3 मैगजीन और 100 के करीब कारतूस मिले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख