मुकेश अंबानी को धमकी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (13:11 IST)
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी ने मुकेश अंबानी के घर और रिलायंस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
 
पुलिस के एक दल ने दरभंगा जिले से बुधवार आधी रात को एक संदिग्ध को पकड़ा और उसे मुंबई लाया गया है।
 
दक्षिण मुंबई स्थित ‘सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन’ अस्पताल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने दो बार फोन कर अस्पताल और उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। फोन करने वाले शख्स ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
 
पिछले 50 दिनों में दूसरी बार अंबानी को इस तरह की धमकी दी गई है। आईबी की रिपोर्ट के बाद गृहमंत्रालय ने हाल ही में उन्हें सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला किया था।
 
इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अंबानी (65) को पहली बार 2013 में ‘भुगतान आधार’ पर सीआरपीएफ कमांडो का 'जेड' श्रेणी का सुरक्षा कवर दिया गया था। उनकी पत्नी नीता अंबानी को 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।
Edited by : Nrapendra Gupta (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर CM डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश, कैबिनेट में डेटा सेंटर हब बनाने पर भी चर्चा

दिए की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

ब्रिटेन के स्टील्थ फाइटर जेट F-35B ने एक महीने बाद केरल से भरी उड़ान

कौन बनेगा भारत का उपराष्ट्रपति? ये 5 नाम हैं दौड़ में सबसे आगे

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

अगला लेख