मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (17:21 IST)
Threat to blow up Taj Hotel : मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई में स्थित मशहूर होटल ताज पर 'आतंकी हमले' की झूठी 'कॉल' करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सांताक्रूज पुलिस को सौंप दिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के नियंत्रण कक्ष में बृहस्पतिवार को ‘आतंकी हमले’ के बारे में एक 'कॉल' प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मामले में अपराध शाखा ने जांच शुरू की। फोन करने वाले ने खुद को गाजियाबाद निवासी ‘मुकेश सिंह’ बताया और दावा किया कि दो पाकिस्तानी नागरिक 26/11 हमले में निशाना बने होटल ताज को ‘उड़ाने’ के लिए समुद्री मार्ग से मुंबई में प्रवेश करने वाले हैं।
 
अपराध शाखा की इकाई-नौ ने मुंबई के सांताक्रूज में कॉल करने वाले का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि लोगों में दहशत फैलाने के लिए फर्जी कॉल की गई थी। पुलिस ने फोन करने वाले की पहचान गोलीबार रोड इलाके के निवासी जगदंबा प्रसाद सिंह के रूप में की।
 
सिंह को सांताक्रूज पुलिस को सौंप दिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा जनता में भय पैदा करने के इरादे से संबंधित है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

13 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

सपा नेता रामजीलाल सुमन बोले, समानता नहीं होने तक देश में नहीं रुकेगा धर्मांतरण

क्या थाईलैंड, कंबोडिया युद्ध खत्म करा पाएंगे ट्रंप?

LIVE: फर्जी एंबेसी मामले में हर्षवर्धन जैन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अगला लेख