Timeline of Aryan Khan case : 25 दिन बाद 'मन्नत' में लौटी खुशियां, पढ़िए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से जमानत तक पूरा घटनाक्रम...

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (17:48 IST)
मुंबई। मुबंई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहुरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को 25 दिनों बाद जेल से रिहाई मिल गई। आर्यन के साथ ही अरबाज और मुनमुन को भी जमानत दे दी। पढ़िए पूरे मामले का घटनाक्रम-
 
2 अक्टूबर 2021 : बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके दो साथी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को क्रूज ड्रग्स की पार्टी के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया। कुल 20 लोगों को पकड़ा गया।
 
3 अक्टूबर 2021 : आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एनसीबी ने तीनों को गिरफ्तार किया और मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट द्वारा तीनों को एनसीबी की 1 दिन की कस्टडी दी गई। 
 
4 अक्टूबर 2021 : आर्यन समेत सभी आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने फिर पेश किया गया। एनसीबी ने मामले से जुड़े ड्रग्स चैट, इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकिंग के सबूत कोर्ट के सामने पेश किए। कोर्ट द्वारा कस्टडी को बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक किया गया। 
7 अक्टूबर 2021 : एनसीबी ने कोर्ट से कस्टडी को बढ़ाने की मांग, जिसे कोर्ट ने इंकार कर दिया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। कोर्ट के फैसले के बाद आर्यन खान को आर्थर रोड जेल में भेजा गया। वकील सतीश मानशिंदे ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में आर्यन खान की जमानत की अर्जी दी।
 
8 अक्टूबर 2021 : मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। सेशंस कोर्ट में जमानत अर्जी दी गई।
 
9 अक्टूबर 2021 : आर्यन खान की जमानत याचिका पर सेंशस कोर्ट में सुनवाई हुई। वकील ने कोर्ट में दलील पेश की कि आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली। एनसीबी ने भी इस बात को स्वीकार किया।  
11 अक्टूबर 2021 : आर्यन खान के वकील ने जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की। कोर्ट ने 13 अक्टूबर को एनसीबी को अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।
 
13 अक्टूबर 2021 : मुंबई सेशंस कोर्ट में आर्यन खान की जमानत अर्जी पर 14 अक्टूबर तक फैसला सुरक्षित रखा गया।
 
14 अक्टूबर 2021 : मुंबई सेशंस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेता की जमानत पर अपना फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए स्थगित रखा।
 
20 अक्टूबर 2021 : मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी खारिज कर दी। बचाव पक्ष के वकीलों ने जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की।
 
21 अक्टूबर 2021 : शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे। पिता-पुत्र में इंटरकॉम के द्वारा 18 मिनट तक बात हुई। 
 
25 अक्टूबर 2021 : शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान आर्यन खान से जेल मिलने पहुंचीं। 
 
26 अक्टूबर 2021 : बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत पर सुनवाई शुरू की। भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान के वकील बने और कोर्ट में पैरवी की। इस दिन फैसला जमानत पर फैसला नहीं हो सका।
 
27 अक्टूबर 2021 : आर्यन खान के जमानत के लिए मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में मजबूत दलीलें रखीं।
 
28 अक्टूबर 2021 : आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

काशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, विश्वविख्यात गंगा आरती का स्थान 10 फीट पीछे हटाया गया

कांग्रेस ने पूछा, जेन स्ट्रीट ने अवैध कमाई के 44,000 करोड़ अमेरिका भेजे, सरकार कैसे वापस लाएगी?

Tejaswi Yadav: क्या बिहार चुनाव में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का चक्रव्यूह तोड़ पाएंगे तेजस्वी यादव?

महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च

अगला लेख