Biodata Maker

Mahua Moitra : रिश्वत कांड में फंसी महुआ मोइत्रा को मिला TMC और ममता बनर्जी का साथ, दी गई नई जिम्मेदारी

Webdunia
सोमवार, 13 नवंबर 2023 (21:04 IST)
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को 2024 के आम चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवादों में घिरीं मोइत्रा को यह जिम्मेदारी देकर तृणमूल ने उन्हें समर्थन देने का स्पष्ट संदेश दिया है। लोकसभा की आचार समिति ने ‘‘पैसे के बदले प्रश्न पूछने’’ से जुड़े मामले में उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश की है।
 
तृणमूल ने सोमवार को राज्य के 35 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की संशोधित सूची जारी की।
 
मोइत्रा कुछ साल पहले तक कृष्णानगर की जिला अध्यक्ष थीं। कुछ वर्ष पहले संगठन में किये गए फेरबदल में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। अब उन्हें कृष्णानगर (नदिया उत्तर) संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
मोइत्रा ने इस नियुक्ति के लिए सोशल मीडिया के जरिए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के प्रति अपना आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह कृष्णानगर के लोगों के लिए पार्टी के साथ हमेशा काम करेंगी।
 
तृणमूल कांग्रेस ने बीरभूम सहित अन्य जिलों के नेतृत्व में भी बदलाव किया है। बीरभूम जिले के अध्यक्ष अणुब्रत मंडल अभी कथित पशु तस्करी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई की हिरासत में हैं। इस नयी सूची में उन्हें स्थान नहीं मिला है। जिले का प्रभार एक कोर कमेटी को सौंपा गया है।
 
मुर्शिदाबाद-बहरामपुर संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष अबू ताहिर खान के स्थान पर विधायक अपूर्ब सरकार को नियुक्त किया गया है, वहीं मुर्शिदाबाद-जंगीपुर में पूर्व राज्य मंत्री जाकिर हुसैन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
 
अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिला पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में ममता बनर्जी नीत तृणमूल ने वहां अपनी पकड़ मजबूत की है। बांकुड़ा जिले में पूर्व विधायक अरूप चक्रवर्ती को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अयोध्या राम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, अभिजीत मुहूर्त में फहराएंगे ध्वज

सीएम सोरेन बोले, झारखंड का युवा हवाई जहाज में चढ़ेगा भी और उड़ाएगा भी

उत्तर भारत के आसमान में इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख, क्या होगा दिल्ली समेत कई राज्यों में असर

एसआईआर को लेकर यूपी में छोटे कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख