Hanuman Chalisa

शौचालय का इस्तेमाल करने पर मिलेंगे 2500 रुपए...

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (14:14 IST)
स्वच्छ भारत के अंतर्गत खुले में शौच के ट्रेंड को बदलने के लिए एक अनोखी योजना बनी है। इसके अंतर्गत रोजाना शौचालय इस्तेमाल करने पर 2500 रुपए मिलेंगे। राजस्थान स्थित बाड़मेर के कलेक्टर सुधीर शर्मा ने इस अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए एक स्कीम लॉन्च की, जिसमें जो परिवार रोज शौचालय का इस्तेमाल करेगा उसे 2500 रुपये हर महीने मिलेगा। 
 
फिलहाल यह योजना दो पंचायतों में शुरू की गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुधीर शर्मा ने इस बारे में कहा कि ऐसा भारत में पहली बार हो रहा है। यह बायतू और गिदा पंचायत समितियों के लाभार्थियों के लिए होगी, ताकि लोगों में रोज शौचालय का उपयोग करने की आदत बन सके। 
 
इस योजना के दौरान बायतू पंचायत के 8 परिवारों को 2500 रुपये के चेक बांटे गए। हाल में ही केयर्न इंडिया के ग्रामीण विकास संगठन के साथ एक्शन प्लान बनाया गया था। शौचालयों के निर्माण के बाद केयर्न इंडिया व ग्रामीण विकास संगठन के सदस्यों की एक टीम बनाकर इस काम का जिम्मा सौंपा गया ताकि पता चल सके कि शौचालयों का नियमित रूप से उपयोग किया जा रहा है या नहीं। इस योजना से बायतू और गिदा पंचायत के 15000 परिवारों को फायदा पहुचेगा। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख