Biodata Maker

मशहूर अभिनेता टॉम अल्टर का निधन

Webdunia
शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (08:34 IST)
मुंबई। दिग्गज थिएटर, फिल्म एवं टीवी अभिनेता टॉम ऑल्टर का शुक्रवार रात उनके आवास पर निधन हो गया। वह 67 के थे। वह त्वचा कैंसर से पीड़ित थे।
 
परिजनों की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, 'बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभिनेता, लेखक, निर्देशक, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पति और पिता टाम ऑल्टर का शुक्रवार रात परिवार और करीबी परिजनों के उपस्थिति में निधन हो गया। इस समय हम उनकी गोपनीयता का सम्मान करने की मांग करते हैं।
 
ऑल्टर अमेरिकी मिशनरी माता-पिता के पुत्र थे। उनका जन्म 1950 में मसूरी में हुआ था। उन्होंने मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल में और बाद में पुणे की फिल्म और टेलीविजन संस्थान में पढ़ाई की। अभिनेता ने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें सत्यजीत रे की ‘शतरंज के खिलाड़ी’ और ‘जूनून’ शामिल हैं।
 
उनकी पहली हिंदी फिल्म रामानंद सागर की ‘चरस’ 1976 में रिलीज हुई थी। उनकी कुछ बेहद पसंद की गई फिल्मों में ‘आशिकी’, ‘परिंदा’ ‘सरदार पटेल’ और ‘गांधी’ शामिल हैं।
 
टेलीविजन की दुनिया में ऑल्टर ने ‘भारत एक खोज’ से ले कर ‘शक्तिमान’ तक में काम किया। उन्होंने बंगाली, असमिया और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया। वह एक क्रिकेट प्रेमी भी थे। उन्होंने कई खेल पत्रिकाओं के लिए लेख भी लिखे थे।
 
उनकी आखिरी फिल्म ‘सरगोशियां’ थी, जिसमें उन्होंने आलोकनाथ और फरीदा जलाल के साथ काम किया था। यह फिल्म इस साल मई में रिलीज हुई थी। ऑल्टर ने थिएटर में भी उल्लेखनीय काम किया। उनका नाटक ‘दिल्ली में गालिब’ का मंचन पूरे देश में किया गया। इस नाटक में उन्होने मिर्जा गालिब का किरदार अदा किया था।
 
ऑल्टर एक खेल पत्रकार भी थे। वह टीवी के लिए सचिन तेंदुलकर का साक्षात्कार करने वाले पहले व्यक्ति थे।
 
कला और सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2008 में ऑल्टर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। आल्टर के परिवार में पत्नी कैरोल, बेटे जेमी और बेटी अफसान हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख