उत्तराखंड में चौपट पर्यटन को पर्यटकों की आमद ने दिया सहारा

एन. पांडेय
रविवार, 7 नवंबर 2021 (13:58 IST)
नैनीताल। आपदा के बाद उत्तराखंड में खासकर कुमाऊ मंडल पर्यटन को बहुत बड़ा धक्का लगा था। आपदा के बाद सभी बुकिंग रद्द हो गई थी, लेकिन दीपावली के वीकेंड में हालात सुधरते नजर आ रहे हैं। दीपावली के बाद वीकेंड पर देशभर के पर्यटकों का रुख करने से नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर समेत आसपास के पर्यटक स्थलों में रौनक दिख रही है।

पर्यटक हिमालय दर्शन, स्नो व्यू समेत विभिन्न पर्यटक स्थलों का तो मजा ले ही रहे हैं गुनगुनी धुप में नौकायन का भी मजा ले रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती आमद की गवाह फ्लैट्स पर स्थित पार्किंग भी दे रही है।पर्यटकों का कहना है कि बीते दिनों महानगरों में पटाखों के कारण जो दमघोंटू माहौल से धुंध लगी हुई है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है इसी से निजात पाने को उन्होंने पहाड़ को चुना।

दीपावली से पहले सभी होटल 90 फीसदी तक बुक हो गए थे। वीकेंड के दौरान नैनीताल में दिनभर जाम की स्थिति बन जाने से पुलिस के लिए यह सिरदर्द बन गई है। पर्यटकों से सूने पड़े इन क्षेत्रों में अब पर्यटकों की चहलपहल बढ़ने से कारोबारियों को सहारा मिला है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, शेयर बाजार में भारी गिरावट

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी, IMD का अनेक राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रंप टैरिफ से दुनिया में हड़कंप, किस देश पर लगा कितना टैक्स?

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

अगला लेख