प्लास्टिक की बोतलों पर तैर रहा ये रिजॉर्ट, इतने कम खर्च में आप बि‍ता सकते हैं छुट्ट‍ियां

Webdunia
रविवार, 7 नवंबर 2021 (13:47 IST)
अफ्रीका के आइवरी कोस्ट में एक रिजॉर्ट दुनियाभर में बेहद पापुलर है। समुद्र तट पर बना ये रिजॉर्ट यूं तो आम सा रिजॉर्ट लगता है, लेकिन जब लोगों को पता चलता है कि ये किस चीज से बना है तो हर कोई दंग हो जाता है।

अबिदजान शहर में स्थित L’île Flottante रिजॉर्ट 8 लाख से भी ज्यादा प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक के कचरे पर तैर रहा है। यह एक आइलैंड है, जिसे प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल कर के बनाया गया है और प्लास्टिक बोतलों पर ही ये पानी के ऊपर तैर रहा है।

फ्रेंच बिजनेसमैन एरिक बेकर को ये आइडिया तब आया जब उन्होंने शहर के इस तट पर प्लास्टिक की गंदगी देखी। वो इसे साफ भी करना चाहते थे और इसका सही इस्तेमाल करना चाहते थे। इस आइलैंड रिजॉर्ट का कुल वजन 200 टन के करीब है और इसे तट के पास छिछले पानी पर बनाया गया है जिससे कि ये पानी पर ही टिक सके। आइलैंड पर एक होटल है जिसमें कमरे हैं, एक रेस्टोरेंट है, कराओके बार है और दो स्विमिंग पूल हैं।

आइलैंड पर एक रात रुकने का किराया अन्य रिजॉर्ट की तुलना में काफी कम है। यहां एक रात के लिए 7 हजार रुपये तक खर्च करना होंगे। यहां  एक हफ्ते में 100 से ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। आइलैंड इको-फ्रेंडली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' लिस्ट में Reliance Industries का दबदबा कायम, भारत में शीर्ष स्थान पर बरकरार

अगला लेख