महाराष्ट्र के माथेरान में पटरी से उतरी टॉय ट्रेन, यात्री सुरक्षित

Webdunia
मंगलवार, 6 जून 2023 (12:29 IST)
Matheran news : महाराष्ट्र के लोकप्रिय माथेरान हिल स्टेशन से नेरल जा रही एक टॉय ट्रेन मंगलवार को पटरी से उतर गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह हादसा, ओडिशा में उस भयावह ट्रेन दुर्घटना के एक दिन बाद हुआ, जिसमें 278 लोगों की मौत हुई है और अन्य 1100 लोग घायल हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुई जब ट्रेन के इंजन का एक पहिया जुम्मा पट्टी स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। जुम्मा पट्टी स्टेशन मुंबई से करीब 95 किलोमीटर दूर है। ट्रेन शनिवार को करीब चार बजे माथेरान से रवाना हुई थी। उसमें करीब 95 यात्री सवार थे।
 
रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। यात्रियों को तुरंत ट्रेन से उतार दिया गया और वह अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
 
रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, ट्रेन को रात करीब 9 बजे फिर से पटरी पर लाया गया और रात करीब साढ़े 10 बजे वह नेरल स्टेशन पर वापस लौटी।
 
नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन 100 साल से अधिक पुरानी है। इसका मार्ग 21 किमी लंबा है। नेरल तथा माथेरान के बीच जून से अक्टूबर तक बारिश के मौसम के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इसका परिचालन रोक दिया जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

अगला लेख