Hanuman Chalisa

परंपरा के नाम पर प्रसूता को यातनाएं

कीर्ति राजेश चौरसिया
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (19:38 IST)
बुंदेलखंड में परंपरा के नाम पर महिलाओं को किस तरह यातनाएं दी जाती हैं, इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब आदिवासी समाज की महिला को बच्चे के जन्म के बाद भूखा रखा गया। 
मध्यप्रदेश के पन्ना जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम मनोर के रहने वाले छग्गु आदिवासी की 20 वर्षीय पत्नी कप्सर को 1 फरवरी को गर्भावस्था के दौरान जिला अस्पताल लाया गया था, जहां 2 फरवरी को उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। तभी से उसे कुछ भी खाने को नहीं दिया जा रहा है, 
 
जबकि प्रसव के दौरान ही वह काफी कमजोर थी। उसे खून की भी कमी थी। वहीँ परिजन उसे पिछले 4 दिनों से कुछ भी खाने को नहीं दे रहे हैं। खाने के नाम पर उसे सिर्फ चाय और बिस्किट दिया जा रहा है। उसे पोषण आहार नहीं दिया जा रहा। जिससे उसकी हालत लगातार खराब और नाजुक बानी हुई है।
 
 
परिजनों की मानें तो पुरानी परंपराओं के चलते ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां रिवाज है कि बच्चे के जन्म के बाद मां को भूख रखा जाता है। उसे 5 दिनों तक कुछ भी नहीं दिया जाता। छठे दिन दिन पूजा होने के बाद उसे खाना दिया जाता है। अगर हम परंपरा तोड़ देंगे तो देवी-देवता नाराज हो जाएंगे।
 
हम जानते हैं कि उसकी हालत खराब है। वह कमजोर है। हमने डॉक्टरों से कहा है कि बॉटल चढ़ा दो पर हम खाने को नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि हम घर ले जाकर पूजा-पाठ करने के बाद उसे अच्छा खिला-पिलाकर पुष्ट कर देंगे मगर पूजा होने तक कुछ नहीं देंगे। 

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

सऊदी अरब में भयावह हेलीकॉप्टर हादसा, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 11 लोगों की मौत, प्‍लेन में सवार थे स्काईडाइवर्स

हीट वेव के बढ़ते खतरे के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सतर्क, शिक्षकों के लिए विशेष दिग्दर्शिका जारी

अगला लेख