यह भी खूब रही, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो प्रेमिका से शादी तय हो गई

Webdunia
मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (13:28 IST)
अहमदाबाद। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान हाथ में आते ही व्यक्ति के होश फाख्ता हो जाते हैं, लेकिन अहमदाबाद में तो बड़ा विचित्र मामला हुआ, जहां ई-चालान ने एक युवा जोड़े का जीवन ही बदल दिया। 
 
अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को नियम तोड़ने पर वत्सल पारेख नाम के युवक के घर चालान भेज दिया। चालान में युवक का फोटो भी था, जिसमें दुपहिया वाहन पर उसके साथ एक लड़की भी बैठी हुई दिख रही थी। जब परिजनों ने लड़की के बारे में वत्सल से सवाल-जवाब किए तो उसने बताया कि लड़की उसकी प्रेमिका है।
 
परिजनों ने उस लड़की के बारे में युवक से विस्तार से पूछताछ की और दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया। फिर उन्होंने लड़की के परिवार वालों को अपने घर पर बुलाया। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से दोनों की शादी तय कर दी गई। 
चालान के लिए पुलिस को धन्यवाद : ऐसा कम ही होता है, लेकिन शादी तय होने के बाद युवक ने इस चालान के लिए अहमदाबाद पुलिस को ट्विटर के जरिए धन्यवाद भी दिया। युवक ने अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए ट्‍वीट किया कि मुझे डाक से पुलिस का चालान मिला।  पोस्टमैन के हाथों पहुंचे पुलिस के चालान ने उसकी मुश्किल आसान कर दी। पहले इस बारे में माता-पिता नहीं जानते थे, लेकिन अब सब जान गए हैं। 
 
इतना ही नहीं युवक के इसी ट्वीट को अहमदाबाद के सीपी एडमिनिस्ट्रेशन विपुल अग्रवाल ने 'जोर का झटका धीरे से' की टैगलाइन के साथ रिट्वीट किया। पोस्टमैन के हाथों पहुंचे पुलिस के चालान ने उसकी मुश्किल आसान कर दी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख