Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंसानियत वाली तस्वीर देखी क्या? बेसहारा कुत्तों का सहारा बना ट्रैफिक पुलिसकर्मी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Traffic policeman
, शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (11:24 IST)
हैदराबाद। कोलकाता पुलिस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस फोटो के वायरल होने की असल वजह दो बेसहारा कुत्ते हैं, जो बरसात होने पर खुद को बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी के छाते के नीचे बैठ गए हैं। इसमें बड़ी बात यह है कि पुलिसकर्मी भी खुशी-खुशी अपना छाता कुत्तों के साथ शेयर करता है।

ALSO READ: उत्तर कोरिया ने कोरियाई युद्ध समाप्ति की घोषणा से इंकार किया
 
कुत्ता और पुलिसकर्मी की इस शानदार जुगलबंदी को कोलकाता पुलिस ने 18 सितंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट शेयर किया था। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा था कि मोमेंट ऑफ द् डे। आज इस तस्वीर को ट्विटर पर भी खूब ट्वीट किया जा रहा है। साथ ही लोग खूब लाइक कर रहे हैं और मानवता वाले कमेंट कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में लगातार दूसरे दिन 30,000 से ज्यादा मामले, 24 घंटे में 318 की मौत