khatu shyam baba

मध्यप्रदेश में रेल हादसा, देखें तस्वीरें...

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2015 (13:25 IST)
मध्यप्रदेश के हरदा के पास बीती देर रात उफनती माचक नदी को पार करते समय कामायनी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे और जनता एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर जाने की घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हुए हैं। देखें घटना स्थल की तस्वीरें...

रेल विभाग ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश में हरदा के निकट पटरी पर अचानक बाढ़ का पानी आ जाने के कारण दो ट्रेनें उफनती माचक नदी को पार करते समय दुर्घटनाग्रस्त हुईं।
\
ये दुर्घटनाएं माचक नदी पर खिरकिया और हरदा स्टेशन के निकट हुईं। हादसे के कारण इटारसी रूट की 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 22 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
दुर्घटना से ठीक आठ मिनट पहले ही दो ट्रेनों ने इस खंड को पार किया था और इन ट्रेनों के चालकों को कोई समस्या दिखाई नहीं दी थी।
रेल विभाग ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। 
जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस भी उसी जगह पटरी से उतरी गई। होशंगाबाद के डिवीजनल कमिश्नर वी के बाथम ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में दोहरी ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर बुधवार को गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया घटनास्थल का दौरा। कई वरिष्ठ अधिकारी भी सीएम के साथ।
Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

होली और रमजान से पहले एक्शन में अहमदाबाद पुलिस, पूर्वी इलाकों में रातभर पेट्रोलिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत यूपी में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!