रेल हादसा : पिता को खोज रही है होने वाली दुल्हन

Webdunia
रविवार, 20 नवंबर 2016 (14:10 IST)
पुखराया (कानपुर देहात)। इंदौर-पटना एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 वर्षीय रूबी गुप्ता पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जल्द ही दुल्हन बनने जा रही रूबी हादसे के बाद से अपने लापता पिता को खोज रही हैं।
 
रूबी के एक हाथ की हड्डी टूट गई है। उनकी शादी 1 दिसंबर को होनी है और इसके लिए वे इंदौर से आजमगढ़ के मऊ (उप्र) जा रही थीं। भाई-बहनों में सबसे बड़ी रूबी के साथ उनकी बहनें 18 वर्षीय अर्चना तथा 16 वर्षीय खुशी, भाई अभिषेक तथा विशाल और पिता राम प्रसाद गुप्ता थे। उनके पिता हादसे के बाद से लापता हैं। इस परिवार के साथ उनके पारिवारिक दोस्त राम प्रमेश सिंह भी यात्रा कर रहे थे।
 
रूबी ने कहा कि मैंने हर जगह देखा लेकिन मुझे मेरे पिता नहीं मिले। कुछ लोगों ने मुझे उन्हें अस्पताल और मुर्दाघर में खोजने को कहा है लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब मैं क्या करूं? उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानती कि अब मेरी शादी निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक होगी या नहीं? अभी तो मैं पिता को ढूंढना चाहती हूं। रूबी अपने साथ शादी के कपड़े और गहने लेकर चली थीं, वे भी उन्हें नहीं मिल रहे। उन्होंने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
 
रेल के पटरी से उतरने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। इस हादसे में अब तक 100 से ज्यादा लोगों मौत हो चुकी है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख