Hanuman Chalisa

रेल अधिकारियों के उड़े होश, इस तरह नाकाम की ट्रेन पलटाने की साजिश

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2017 (11:58 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रेन पलटाने की एक बड़ी साजिश रविवार को नाकाम हो गई। लखनऊ महानगर में स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के डालीगंज और बादशाहनगर रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों से 80-82 स्लीपर्स को कुंजियों के साथ हटा दिया गया था। गनीमत रहा कि समय रहते रेलकर्मियों की इस पर नजर पड़ गई।
 
अपर पुलिस महानिदेशक (रेलवे) वीके मौर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के डालीगंज और बादशाहनगर के बीच पटरियों को जोड़े रखने वाले 80-82 स्लीपर्स अपने स्थान से गायब मिले। इनमें लगने वाली कुंजियां भी अपनी जगह से नदारद थीं।
 
मौर्य के अनुसार पटरियों की पहली चेकिंग में सब कुछ सामान्य था लेकिन 2 घंटे बाद चेकिंग में स्लीपर्स गायब मिले तो रेल अधिकारियों के होश उड़ गए। ताज्जुब की बात यह है कि स्लीपर्स और कुंजियों की चोरी नहीं हुई थी, उन्हें पास में ही छोड़ दिया गया था। 
 
घटनास्थल पर रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। उनका कहना था कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध के बीच भूकंप से थर्राया ईरान, राजस्थान के सीकर में भी लगे झटके

LIVE: गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, हत्या के मामले में बरी

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पाकिस्तान में पेट्रोल 55 रुपए लीटर महंगा, सिर्फ 14 दिन का तेल स्टॉक

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई-अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेनें

उमरेठ विधायक गोविंदभाई परमार का हार्ट अटैक से निधन, गुजरात की राजनीति में शोक की लहर

अगला लेख