Hanuman Chalisa

गलत रूट पर दौड़ी ट्रेन, बड़ा हादसा टला...

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (07:59 IST)
भुवनेश्वर। मुंबई को जाने वाली पुरी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ओडिशा में उस समय एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई जब स्टेशन मास्टर की लापरवाही के कारण ट्रेन को राजा अथगारा स्टेशन से गलत रूट पर भेज दिया गया। इस मामले में स्टेशन मास्टर को निलंबित करके जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
पूर्व तटीय रेलवे सूत्रों ने बताया कि माछापुर में स्टेशन मास्टर की लापरवाही के चलते मंगलवार रात ट्रेन को गलत रूट पर जाने की इजाजत दी गई।
 
जब रेलवे अधिकारियों को उनकी गलती का पता चला तो ट्रेन को राधाकिशोरपुर से फिर वापस लाकर निर्धारित ढेंकनाल रूट पर रवाना किया गया। रेल कर्मियों इस चूक की वजह से कई यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी।
 
सूत्रों ने कहा कि रेलवे प्रशासन ने मामले को बहुत गंभीरता से लेते हुए माछापुर स्टेशन मास्टर चंद्रभानु सामल को कर्तव्य में भारी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है और घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

अगला लेख