उन्नाव फिर शर्मसार, 3 युवकों ने की महिला से रेप की कोशिश, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (12:46 IST)
उन्नाव। उत्तरप्रदेश में महिलाओं से बदसलूकी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक सनसनीखेज वीडियो में तीन युवकों ने एक महिला को जबरदस्ती घर से उठाकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।


इस वीडियो में तीन बदमाश एक महिला से बदसलूकी कर रहे हैं। ये बदमाश महिला से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। बदमाश महिला को उठाकर एक सूनसान जगह पर ले जाते हैं और वहां उससे जबरदस्ती करने की कोशिश करते हैं।

वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया। लोग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो किस तारीख का है और कहां का है। साथ ही वीडियो में दिख रहे तीनों आरोपियो की भी पहचान कराई जा रही है। जैसे ही इस मामले में कोई पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख