बंगाल उपचुनाव में BJP को तगड़ा झटका, तृणमूल कांग्रेस के सामने तीनों प्रत्याशी हारे

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (22:07 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जादू बरकरार है। यहां 3 विधानसभा सीटों के लिए हुए उप चुनाव में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो गया। तीनों ही सीटों कालियागंज, खड़गपुर और करीमपुर पर भाजपा प्रत्याशियों की करारी शिकस्त हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार भी शामिल हैं।  
 
करीमपुर सीट से तृणमूल विधायक महुआ मोइत्रा के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी थी। तृणमूल के विमलेंदु सिन्हा रॉय ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार को 24119 मतों के अंतर से हराया। 
 
कालियागंज विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार तपन देव सिंघा 2304 मतों के अंतर से विजयी हुए। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र से 56 हजार मतों से जीती थी, जिसके बाद से यह सीट खाली पड़ी थी।
 
खड़गपुर सदर सीट से तृणमूल के प्रत्याशी प्रदीप सरकार ने भाजपा के प्रेम चंद्र झा को 20,788 मतों के अंतर से हराया। यह सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से खाली हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नाई के पोते, मछुआरे के नाती US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 शादियां कीं, जानिए कितना बड़ा है परिवार

महाकाल मंदिर में फिर फिल्‍मी गाने पर रील बनाई युवती ने, भक्‍तों को आया गुस्‍सा

शामली में मारा गया एक लाख का इनामी अरशद 14 साल की जेल काटकर पिछले साल ही हुआ था रिहा

क्या पटपड़गंज में चल पाएगा AAP उम्मीदवार का फ्री कोचिंग का दांव

इंदौर में कचरे की अवैध खरीद फरोख्त करना पड़ा महंगा, कबाड़ी पर लगा 1 लाख का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने सीमा शुल्क बढ़ाया तो भारत को क्या करना चाहिए, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

नरेन्द्र मोदी को याद आया मणिपुर, स्थापना दिवस पर दी बधाई

भारत-बांग्लादेश सीमा पर क्यों हुई हिंसक झड़क, BSF ने क्या कहा

मध्यप्रदेश में DSP स्तर के 38 अधिकारियों के तबादले, जानिए किसको कहां भेजा

कार्तिक आर्यन बने मारुति सुजुकी के ब्रांड एम्बेसडर

अगला लेख