महाराष्ट्र में ट्रक पलटने से 17 मजदूरों की मौत, 15 घायल

Webdunia
मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (10:14 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंगलवार तड़के एक ट्रक के पलटने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। 
 
सतारा के पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि ट्रक में कर्नाटक के बीजापुर के रहने वाले मजदूर सवार थे। ये लोग पुणे की तरफ जा रहे थे जब सुबह करीब साढ़े चार बजे जिले से गुजरते हुये मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग पर यह हादसा हुआ।
 
उन्होंने बताया कि खंबाटकी घाट के पास दुर्घटना संभावित क्षेत्र में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण वाहन सड़क पर लगे एक बैरीकेड से टकरा कर पलट गया। हादसे में कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं।
 
हादसे की जानकारी मिलने के बाद खंडाला पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पीड़ितों को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया। 
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ऐसा संदेह है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ क्योंकि लगातार गाड़ी चलाने के कारण उसकी नींद पूरी नहीं हुई थी। 
 
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख