शुभेंदु अधिकारी के काफिले में ट्रक ने सुरक्षा वाहन को मारी टक्कर, भाजपा ने जताई 'साजिश' की आशंका

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (00:56 IST)
कांथी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले के एक सुरक्षा वाहन को शुक्रवार दोपहर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। यह घटना उस वक्त हुई जब शुभेंदु तामलुक से कांथी आ रहे थे। दुर्घटना के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के पीछे कोई 'साजिश' हो सकती है।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मारिशदा में हुई इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। हालांकि दुर्घटना के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के पीछे कोई ‘साजिश’ हो सकती है, जिसे राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया।

काफिले में शुभेंदु की सुरक्षा में लगे केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के जवानों का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, रास्ते में तेज रफ्तार से जा रही एक बस वाहन से आगे निकलने लगी और इसी दौरान वाहन को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। शुभेंदु ने बाद में क्षतिग्रस्त वाहन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि वह और उनके काफिले के सभी लोग सुरक्षित हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने संभाला मोर्चा, सुधरने लगे हालात

लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही, एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव

स्वाति मालीवाल के एक्स अकाउंट से हटी केजरीवाल की फोटो, क्या AAP से हुआ मोहभंग?

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

अगला लेख