त्र्यम्बकेश्वर मंदिर की ट्रस्टी ने लेबनान से मांगा भारत का हीरा...

Webdunia
शनिवार, 24 मार्च 2018 (23:37 IST)
नासिक (महाराष्ट्र)। त्र्यम्बकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट की एक ट्रस्टी ने नीले रंग के नसाक हीरे को देश वापस लाने की मांग करते हुए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) का रुख किया है। कथित रूप से यह हीरा कभी मशहूर त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा पर जड़ा था।


त्र्यम्बकेश्वर देवस्थान की ट्रस्टी ललिता शिंदे ने बताया कि प्राचीन समय में कई शासकों ने इस बेशकीमती हीरे को कथित रूप से लूटा था और अब बताया जाता है कि इसे लेबनान के एक निजी संग्रहालय में रखा गया है। हीरा वापस लाने की मुहिम के तहत ललिता इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य संबंधित विभागों को पत्र लिख चुकी हैं।

गुरुवार को उन्होंने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अभिलेखागार का दौरा किया और इसके पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दावा किया कि नीले रंग के नसाक हीरे को भगवान शिव का नेत्र भी कहा जाता है। 43.38 कैरेट या 8,676 ग्राम का यह हीरा कोल्लूर के गोलकुंडा खान में मिला था और मूल रूप से इसे भारत में तराशा गया था। यह हीरा 15वीं सदी में त्र्यम्बकेश्वर शिव मंदिर में सुशोभित था।

उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संबंधित मंत्रियों को पत्र लिखा लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए मैंने एनएआई से संपर्क करने का फैसला किया है। मेरी मांग यह है कि सरकार जितनी जल्दी संभव हो इस हीरे को लेबनान संग्रहालय से वापस लाए। उन्होंने इस क्षेत्र से संबद्ध विशेषज्ञों एवं इतिहासकारों को भी इस संबंध में रोशनी डालने का अनुरोध किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख