Hanuman Chalisa

अभिनेता विक्रम चटर्जी कोलकाता में गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (22:17 IST)
कोलकाता। कार दुर्घटना के संबंध में गैर इरादतन हत्या के आरोप का सामना कर रहे अभिनेता विक्रम चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार हादसे में मॉडल एवं टीवी एंकर सोनिका चौहान की मौत हो गई थी। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
 
चटर्जी तब से फरार थे जब से पुलिस ने उन पर मामले में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया था। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोलकाता के रसबिहारी एवेन्यू कनेक्टर पर एक्रोपोलिस मॉल के बाहर कल देर रात कोलकाता पुलिसकर्मियों ने एक कैब का पीछा करके टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया।
 
इससे पहले चटर्जी पर 29 अप्रैल को जल्दबाजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया गया था। अभिनेता 29 अप्रैल को पार्टी के बाद सोनिका को घर छोड़ने जा रहे थे। शहर की एक अदालत ने चटर्जी को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
सोनिका के पिता विजय एवं मां शारोन सिंह चौहान ने इस गिरफ्तारी को लेकर कहा, हमने भरोसा बनाए रखा कि सच सामने आएगा, न्याय मिलेगा और आज इस दिशा में एक बड़ा दिन है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख