Hanuman Chalisa

ट्विंकल डांगरे हत्याकांड में मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, राजनीतिक चेहरे भी आएंगे सामने

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (16:25 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में ट्विंकल डागरे हत्याकांड के दो साल बाद हुए ख़ुलासे पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए हत्याकांड की सूक्ष्मता से जांच के निर्देश दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर एडीजी पुलिस वरुण कपूर को निर्देश देते हुए कहा कि परिवार के लगातार गुहार के बावजूद क्या-क्या कारण रहे, जिससे इस हत्याकांड का दो वर्ष तक ख़ुलासा नहीं हो सका। किसके दबाव में अभी तक यह हत्याकांड दबा रहा। केस की जांच में किसने लापरवाही बरती।
मुख्यमंत्री ने इस मामले में कोई राजनीतिक संरक्षण होने की स्थिति में उसके बारे में भी खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कभी समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं के लिए प्रदेश में सुरक्षित माहौल तैयार किया जाए।
 
इंदौर निवासी ट्विंकल डागरे पिछले दो वर्ष से लापता थी। पिछले दिनों पुलिस ने उसके हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

मध्यप्रदेश में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई, डिमांड की तुलना में सप्लाई कम होने से डीजल की बिक्री पर अघोषित कैपिंग

कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार

मुख्‍यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात, 1344 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी

अगला लेख